दमोह। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब भाजपा अपना पूरा जोर लगा रही है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दमोह पहुंचे। संसदीय क्षेत्र के आठ भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में सभा को संबोधित करते हुए कहा-मध्य प्रदेश में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनना तय है। आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का वंदन। ये मोदी की गारंटी है कि जब तीसरी बार मेरा सेवाकाल प्रारंभ होगा, मैं इस देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की टॉप 3 में लाकर रहूंगा। हमारे गारंटी खजाने लुटाने की नहीं होती, बल्कि हमारी गारंटी देश को ऑन-बान-शान के साथ आगे ले जाने की होती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बोले-हमारी गारंटी वोट बटोरने की नहीं, बल्कि देशवासियों के सामर्थ्य बढ़ाने की होती है
पीएम ने कहा है कि 4 करोड़ लोगों के घर बनाए। ढाई करोड़ परिवारों को मुफ्त कनेक्शन दिया। गरीबों को 5 लाख तक के मुफ्त इलाज कराया। कोरोना काल में मुफ्त में वेक्सीन लगाई।मुफ्त में राशन दिया व दे रहा। किसी गरीब को भूखा सोने नही दूँगा। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज देने का काम शुरू किया। अब आने वाले 5 वर्षों तक मुफ्त में अनाज देने का निर्णय लिया। कांग्रेश लगातार शिकायत कर रही है।हमने शिक्षा नीति लागू की। पहली बार मतदान करने वाले वोटर आने वाले 25 वर्ष आपके आने वाले दिन है। आपकी जिंदगी को मुक्त कराना चाहता हूँ।
मोदी ने कहा- जब रिमोट चलता है तो वह (कांग्रेस अध्यक्ष) सनातन (धर्म) को गाली देते हैं और जब रिमोट बंद हुआ तो कल उन्होंने पांडवों की बात की और कहा कि बीजेपी में पांच पांडव हैं। हमें गर्व है कि हम पांडवों के बताए रास्ते पर चल रहे हैं।





