देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 39वीं पुण्यतिथि के मौके पर UPA की चेयरपर्सन सोनिया गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी सहित यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी शक्ति स्थल पहुंचे. इन सभी नेताओं ने पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी.
इस दौरान सभी नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।






