इंदौर। नए साल की शुरुआत एलपीजी ग्राहकों के लिए अच्छी खबर लेकर आई है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में साल के पहले दिन कटौती की गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 14.50 रुपये तक की कमी की गई है।
घरेलू सिलेंडर की कीमतें स्थिर
14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह कटौती केवल 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल सिलेंडर पर लागू की गई है।
शहरों में कीमतों की स्थिति
-दिल्ली: दिसंबर में 19 किलो का कॉमर्शियल सिलेंडर 1818.50 रुपये का था, जो अब 1804 रुपये में मिलेगा। इसमें 14.50 रुपये की कमी आई है।
-मुंबई: सिलेंडर की कीमत 1771 रुपये से घटकर 1756 रुपये हो गई है, यानी 15 रुपये की राहत।
-लकाता: यहां सबसे ज्यादा 16 रुपये की कटौती हुई है। पहले 1980.50 रुपये का सिलेंडर अब 1966 रुपये में उपलब्ध है।
-पटना: सिलेंडर की कीमत 2072.50 रुपये से घटकर 2057 रुपये हो गई है, यानी 15.50 रुपये की कमी।
-चेन्नई: 1980.50 रुपये वाला सिलेंडर अब 1966 रुपये का मिलेगा, जिससे ग्राहकों को 14.50 रुपये की बचत होगी।
दिसंबर में झटका, अब राहत
दिसंबर 2024 में सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 16.50 रुपये की वृद्धि की थी, जिससे ग्राहकों को निराशा हुई थी। नवंबर में भी सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई थीं। हालांकि, जनवरी की इस कटौती से ग्राहकों को कुछ राहत मिली है।





