नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की गई है। इस योजना में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि मिलती है। यह राशि किश्तों में दी जाती है। एक साल में 3 किश्त आती हैं। 27 जुलाई को सरकार ने 14वीं किश्त और 15 नवंबर को 15वीं किश्त जारी की थी। अब किसानों को 15वीं किश्त का इंतजार है।
देश के सभी किसानों के लिए यह स्कीम शुरू की गई है। अभी भी कई किसान इस स्कीम का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इस स्कीम का लाभ किसी भी वर्ग के किसान आसानी से घर बैठे उठा सकते हैं।
पीएम किसान (PM-Kisan) देश में सभी किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के तहत किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये राशि दी जाती है। यह राशि हर चार महीने में 2000 रुपये की तीन किश्तों में मिलती है। पीएम किसान के अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस स्कीम का लाभ पाने के लिए किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। इसके अलावा उन्हें अपने जमीन का सत्यापन भी करवाना होगा।
16वीं किश्त कब आएगी
पीएम किसान योजना के अनुसार हर चार महीने में एक किश्त जारी होती है। 15 नवंबर 2023 को किसानों के अकाउंट में 15वीं किश्त आ गई थी। ऐसे में अब उम्मीद है कि फरवरी से मार्च के बीच किसानों के अकाउंट में 16वीं किश्त आ जाएगी। फिलहाल, 16वीं किश्त के लिए कोई तारीख तय नहीं है।
पीएम किसान योजना में आवेदन कैसे करें
आपको पीएम किसान के अधिकारिक पोर्टल पर जाना है।
इसके बाद फार्मर कॉर्नर पर जाएं।
अब आप न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको ग्रामीण किसान पंजीकरण या शहरी किसान पंजीकरण में से एक सेलेक्ट करना है।
अब आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें, राज्य चुनें और गेट ओटीपी पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करना है।
अब आप बाकी जानकारियां दर्ज करें।
सभी जानकारी को दर्ज करने के बाद आप आधार वेरिफिकेशन करें।
इसके बाद आपको अपनी जमीन की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके लिए आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करने होगे।
अब आप सबमिट करें। इस तरह पीएम किसान योजना का सफल रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।





