हैदराबाद। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को होने वाले है और वोटों की गिनती तीन दिसंबर को चार अन्य राज्यों के वोटों के साथ होगी। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मकतल विधानसभा में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। यहां उन्होंने दावा किया कि भाजपा तेलंगाना आंदोलन के शहीदों के सपनों को पूरा करेगी।
वही अमित शाह ने BRS सरकार पर हमला किया और कहा, मोदी सरकार ने मछुआरों के लिए मत्स्य पालन मंत्रालय बनाया। हालांकि, केसीआर मछुआरों के लिए कोई योजना नहीं लाए। तेलंगाना में सरकार बनने पर हम मछुआरों के लिए 1,000 करोड़ रुपये का फंड बनाएंगे।





