मध्य प्रदेश में एग्जिट पोल आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। शिवराज सिंह से जब पूछा गया कि एग्जिट पोल में भाजपा को मिल रही जीत के लिए वो किसे इसका श्रेय किसको देंगे, तो सीएम ने कहा कि अगर हम जीतते हैं तो ये जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत से लेकर पार्टी के मार्गदर्शकों को जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार ही है, जो हमें जीताएगा।
शिवराज ने कहा कि एमपी में केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं ने काम किया है। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवाज योजना और एमपी सरकार की लाडली जैसी योजनाएं भी जनता को भाई है।लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना से भाजपा ने महिलाओं के दिलों में खास जगह बनाई है।
शिवराज ने कहा कि भाजपा फिर भारी बहुमत से वापसी करेगी। शिवराज ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश की जनता ने ये माना है कि सरकार ने काम किया है और इसलिए हम पूर्ण बहुमत के साथ वापस सरकार बनाने जा रहे हैं।





