केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए उनकी हर बद्दुआ का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जी की हर बद्दुआ का मैं स्वागत करता हूं और अपने दिल से राजा साहब को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। मैं अपने दिल में किसी के प्रति गलत भाव नहीं रखता हूं।
सिंधिया ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश की एक-एक जनता को नमन करता हूं कि उन्होंने भाजपा पर पूर्ण विश्वास जताया है।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए सिंधिया ने कहा कि वो तो कल लड्डू खरीद रहे थे। बधाई के पोस्टर लग गए थे, लेकिन हम लोग चुप-चाप काम कर रहे थे, क्योंकि हमें पूरा विश्वास रहा है कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ रहा है। जनता ने अपना निर्णय साफ कर दिया है और जो लोग कद की बात कर रहे थे ग्वालियर-चंबल संभाग और मध्य प्रदेश की जनता ने अपना कद दिखा दिया है।





