मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव चुनाव में भाजपा को बहुमत मिला है। इसके बाद अब प्रदेश में मुख्यमंत्री के फेस को लेकर भी चर्चा होने लगी है। जहां एक तरफ शिवराज सिंह चौहान के पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने के आसार है तो वहीं अन्य नामों काे लेकर भी अटकलों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच सीएम शिवराज ने उनके दोबारा मुख्यमंत्री बनने काे लेकर बयान दिया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा तय करेगी कि मुझे कहां काम करना है, मै मुख्यमंत्री पद के बारे में नहीं सोचता हम भाजपा के कार्यकर्ता हैं। इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन पर कहा कि भाजपा दक्षिण में भाजपा मजबूत हो रही है, किसी को इस गठबंधन पर यकीन नहीं है।





