नई दिल्ली। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में हुई चूक पर समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने चिंता जाहिर की है। सदन के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए डिंपल ने कहा कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। सदन के अंदर आज कुछ भी हो सकता है। जो लोग यहां आते हैं। किसी के टैग नहीं है। इस पर सरकार को ध्यान देनी की जरूरत है।
डिंपल यादव ने बोली कि सदन की कार्यवाही को देखने के लिए लोग आते हैं। वो इतनी संख्या में होते हैं कि कई बार एक-दूसरे से टक्कर हो जाती है। ऐसे में केंद्र को सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि दो युवक गैलरी से कूदे। उन्होंने कुछ फेंका जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा और सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाला।





