नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार का दिन भी भारी हंगामेदार रह सकता है। इस सत्र में अब तक 92 विपक्षी सदस्यों को हंगामा करने के कारण पूरे सत्र के लिए निलंबित किया जा चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि I.N.D.I.A. गठबंधन में शामिल सभी दल आज संसद की कार्यवाही का बहिष्कार कर सकते हैं। संसद की आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल होंगे।
वहीं दिन में 3 बजे विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में 27 दल शामिल होंगे। बैठक से पहले संसद की कार्यवाही का बहिष्कार करने के नाम पर विपक्षी दल एक साथ नजर आते दिख रहे हैं।





