नई दिल्ली। शराब घोटाले में जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह को नए साल से पहले बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को दिल्ली की अदालत ने आप सांसद की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट की तरफ से शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका खारिज की गई है।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार यानी 21 दिसंबर को दिल्ली की अदालत ने संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 जनवरी तक बढ़ा दी है। इस तरह अब आप नेता के नए साल की शुरुआत भी जेल के अंदर ही होगी।





