भोपाल। मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से बातचीत में सारंग ने कहा कि उनकी पहले की यात्राओं का क्या हश्र हुआ वह हम सबके सामने है।
उन्होंने यह शेर भी कहा- राहुल गांधीजी को अपनी नीयत, अपने मंतव्य, अपनी भावना, अपने भाव ठीक करने होंगे। जुगलबंदी से, गेंबलिंग से, केवल मीडिया अपार्च्युनिटी से राजनीति नहीं चलती। भारत जोड़ो यात्रा का हश्र हमने देखा। नाम था भारत जोड़ो यात्रा और भारत के टुकड़े करने वाले लोगों को उन्होंने कदमताल में साथ रखा था।
विश्वास सारंग ने कहा कि वो कन्हैया जिन्होंने नारे लगाए कि हिंदुस्तान तेरे टुकड़े होंगे इंशा अल्ला, इंंशा अल्ला। वो कन्हैया राहुल गांधी के सबसे बड़े सिपहसालार हैं और भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चले। वो दिग्विजय सिंह जो हर समय आतंकवादियों को संरक्षण देने, पाकिस्तान परस्ती की बात करते हैं वो राहुल गांधी की यात्रा के संयोजक थे तो आप समझ सकते हैं कि आगे की यात्रा का क्या हश्र होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधीजी को राजनीति की गेंबलिंग छोड़कर यथार्थ की बात करनी चाहिये।





