नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अब ‘भारत न्याय यात्रा’ निकालेंगे। यह यात्रा 14 जनवरी से शुरू होगी। 6000 किमी का फासला तय करते हुए यात्रा मणिपुर से मुंबई तक जाएगी। यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा चरण होगा। यात्रा का उद्देश्य देश के हर नागरिक के लिए न्याय की आवाज को बुलंद करना है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 14 जनवरी को मणिपुर से पदयात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यात्रा के लिए विशेष बस बनाई जा रही है। इस दौरान राहुल बीच-बीच में पैदल भी चलेंगे।





