ग्वालियर में मुख्यमंत्री के दौरे पर कांग्रेस के विधायकों और महापौर द्वारा सीएम की समीक्षा बैठक का बहिष्कार करने के बाद जिला प्रशासन ने कांग्रेस के विधायक और महापौर के साथ सामंजस्य बिठाने का प्रयास किया है, यही वजह है कि ग्वालियर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने ग्वालियर जिले के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ ग्वालियर के विकास कार्यों और नागरिकों को पेश आने वाली समस्याओं के विषय में बैठक बुलाई, इस बैठक में एक ओर कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार और सुरेश राजे के साथ मुख्यमंत्री की बैठक से नाराज होकर जाने वाली नगर निगम महापौर शोभा सिकरवार भी मौजूद रहीं, जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित होने वाली इस बैठक में जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों ने शिरकत की और शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की अधोसंरचना और विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए, कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार ने शहर में होने वाले विकास कार्यों में देरी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
वहीं डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने जिले के भाजपा मंत्रियों और विधायकों के बैठक में हिस्सा नहीं लेने पर तंज कर दिया उनका कहना था कि भाजपा विधायकों ये लगा होगा कि सरकार हमारी है और हमारी सरकार के अधिकारी बैठक ले रहे हैं तो उनकी नजर में इसका महत्व न हो लेकिन जब जब सकारात्मक पहल की बात होगी तो हम हमेशा आएँगे ये बैठक जनहित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई है।





