भारत जोड़ो न्याय यात्रा में यात्रा कर रहे हरीश पवार ने भाजपा पर बोला बड़ा हमला
नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज पांचवां दिन है। यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई और महाराष्ट्र तक जाएगी। इसी को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरीश पवार ने बीजेपी पर बेरोजगारी, धर्म की राजनीतिक करना, किसानों के साथ अन्याय और महंगाई लोकसभा को लेकर जमकर हमला बोला है।
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा अभी असम के शिव सागर में हैं। राहुल जी लोगों से बातचीत कर रहे है। लोग उनका आत्मीयता से स्वागत कर रहे हैं। यात्रा एवं राहुल जी को देखने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक उनसे रूबरू हो रहे हैं। देश को आगे बढ़ाने के लिए जिस तरह से वह अपने विचार रखते हैं और लगातार राजनीतिक में नया करने की उनकी कोशिश होती है, वह लोगों को खूब पसंद आ रही है। जो सपोर्ट भारत जोड़ो यात्रा में मिला था वह सपोर्ट अभी जारी है। जहां कहीं भी मौका मिलता है वहां राहुल जी पैदल भी चल रहे हैं। लोगों से बात कर रहे हैं लोगों से मिल रहे हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल जी ने कभी भी सत्ता की राजनीतिक नहीं की है। अगर सत्ता की राजनीतिक करते तो यूपीए की सरकार में कब के प्रधानमंत्री बन जाते। यह यात्रा लोगों से बातचीत करने के लिए निकली गई है, लोगों को न्याय दिलाने के लिए निकाली जा रही है।
उन्होंने कहा छोटी-छोटी बातों पर बोलने वाले मोदी जी, शिखर धवन की उंगली टूट जाती है उस पर बोलने वाली मोदी जी मणिपुर में घटना हुई उस पर कुछ नहीं बोले, किसान आंदोलन में कई किसान टिकरी बॉर्डर पर मारे गए मोदी जी उस पर कुछ नहीं बोले, जब क्रिसमस आया तो उन्होंने कहा था कि क्रिश्चन समुदाय से मेरा बहुत पुराना नाता रहा है, पर मणिपुर में 200 से ज्यादा चर्च जला दिए गए मोदी जी उस पर कुछ नहीं बोले, इसका जवाब मोदी जी को देना चाहिए।
उन्होंने कहा बीजेपी झूठ की राजनीतिक करती है मोदी जी लोगों को मूर्ख बनाने की राजनीतिक कर रहे हैं। आर्मी में जो 4 साल वाला नया सिस्टम अग्निवीर आया है उसमें भी भाजपा ने युवाओं के साथ अन्याय किया है। भाजपा के लोग सिर्फ धर्म की राजनीतिक कर रहे हैं। हिंदू मुसलमान को लड़वा रहे हैं। आज लोग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। लोग सड़कों पर आकर राहुल जी से मिल रहे हैं। राहुल गांधी जी की यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा युवाओं को किसानों को बेरोजगारों को और देश के हर वंचित वर्ग को न्याय दिलाने के लिए निकल जा रही है राहुल गांधी इस देश के हर वर्ग के साथ खड़े हैं और उनकी लड़ाई लड़ रहे हैं।





