नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ इस सप्ताह असम में प्रवेश कर चुकी है। दरअसल, कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली असम सरकार उनकी यात्रा में बाधा उत्पन्न कर रही है।
कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम सरमा सिर्फ एक बीजेपी नेता नहीं हैं, बल्कि एक सीएम भी हैं और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है।
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का पूरे देश में स्वागत हो रहा है। वह हर किसी के लिए न्याय सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं, चाहे वह सामाजिक हो या आर्थिक। देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। अमीरों और गरीबों के बीच अंतर बढ़ रहा है। यह बहुत बड़ा मुद्दा है। उसी समय, राहुल गांधी ने साहस जुटाया और 6,000 किलोमीटर लंबी यात्रा करने का फैसला किया।”
उन्होंने कहा हिमंत बिस्वा सरमा सिर्फ एक भाजपा नेता नहीं हैं, वह एक मुख्यमंत्री भी हैं। प्रत्येक नागरिक और राज्य में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है, चाहे वे किसी भी पार्टी से हों।





