नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने यह साबित किया है कि युवा और महिलाएं उनके साथ हैं। बंगाल में भी विशेष समर्थन मिला है, जिससे न्याय और रोजगार के मुद्दे महत्वपूर्ण बने हैं। उनकी यात्रा ने दिखाया है कि उनका संगठन युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए तैयार है। यह कहना है भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी शिवी चौहान का।

शिवी चौहान ने बताया कि राहुल गांधी कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा बिहार पहुंच गई है। और इस दौरान उन्होंने सीमांचल जिलों में कई रैलियों को संबोधित किया। उनके स्थानीय समर्थकों ने इसके लिए विशेष समर्थन दिखाया है। यह यात्रा युवा नेतृत्व में उत्साह का संचार कर रही है।
राहुल गांधी की यात्रा ने चुनावी माहौल को गरमाया है और इसका इलेक्शन पर बहुत अच्छा प्रभाव होने के संकेत मिल रहे है। इससे यह साबित हो रहा है कि राहुल गांधी, जो एक बड़े और सक्षम परिवार से हैं और उनके परिवार ने देश की आजादी के लिए जो बलिदान दिए हैं, आज भी युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए तैयार हैं। उनका संसदीय परिवार रहने के बावजूद, वे सड़कों पर चलते हैं, कंटेनर में सोते हैं, और प्रतिदिन 200 किलोमीटर ट्रैवल करते हैं, जो उनके जनसमर्थन को और बढ़ा रहा है। इससे साफ है की वह युवाओं के लिए कठिन से कठिन परिश्रम के लिए भी तैयार है। यह भारत जोड़ों न्याय यात्रा दिखा रही है कि उनका समर्थन न केवल शब्दों में है, बल्कि उनका आगे बढ़ने का तरीका भी युवाओं को प्रेरित कर रहा है।
शिवी चौहान ने बताया है कि युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सरकार को रोजगार के साधनों को मजबूत करना होगा। राहुल गांधी ने पहले ही यह वादा किया है कि वह न्याय और रोजगार के माध्यम से देश के युवाओं को समर्थ बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने बीजेपी के लिए कहा कि मोदी जी अपने वादे को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का युवाओं से वादा किया था जिस हिसाब से आज तक 20 करोड़ युवाओं को रोजगार मिल जाना चाहिए था। वहीं राहुल गांधी का सपना है कि हर घर में युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए।





