नागपुर में भाजपा-RSS के नेताओं के इशारे पर उनके समर्थकों द्वारा भगवान राम के पोस्टर फाड़ने का लगाया आरोप, कार्यवाही कि मांग की
नागपुर। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बंटी बाबा शेलके ने बीजेपी और आरएसएस के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नागपुर में श्री राम भगवान के पोस्टर लगाए गए थे। इस दौरान भाजपा और आरएसएस के लोगों ने श्री राम भगवान के पोस्टर फाड़ दिए गए।
बंटी बाबा शेलके का कहना है कि हमने अयोध्या में हुए रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या की पवित्र माटी से बनाए गए 15000 दीयों एवं पवित्र सरयू नदी से लाए गए जल को घर-घर जाकर वितरण करने का काम हम कर रहे थे। इसी गौरवपूर्ण क्षण के उपलक्ष में हमारे साथियों द्वारा जगह-जगह रामलला के पोस्टर्स और बैनर लगाए गए, जो कि बीजेपी को नागवार गुजरा और बीजेपी के बड़े नेताओं के इशारे पर यहां पोस्टर और बैनर फाड़े गए। जिसकी शिकायत हमने पुलिस थाने में भी दर्ज कराई है पर पुलिस पर बड़े नेताओं का दबाव होने के कारण पुलिस इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। बंटी शेलके ने इस पूरे मामले में कार्यवाही की मांग की है।
बंटी बाबा शेलके का कहना है कि हम राहुल गांधी के सिपाही हैं और राहुल गांधी जी ने हमें कहा है कि डरो मत, सहो मत। उन्होंने यह भी कहा कि मैं जिस जगह पर रहता हूं, उससे 100 मीटर की दूरी पर आरएसएस का मुख्यालय है और तकरीबन इतनी ही दूरी पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का निवास है और थोड़ी ही दूरी पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी निवास करते हैं। और यह लोग इस क्षेत्र को बीजेपी का गढ़ मानते हैं और यही कारण है कि जब हमने राम श्री राम भगवान के बनर बैनर पोस्टर्स लगाए तो इन्हें नागवार गुजरे और उनके इशारे पर उनके समर्थकों द्वारा यह बैनर पोस्टर फाड़े गए।
उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के सिपाही जब श्री राम भगवान की पोस्टर लगा रहे थे। इसी दौरान भाजपा और आरएसएस की लोगों ने पोस्टर लगाने से रोका और लगाई गए श्री राम भगवान के पोस्टर को फाड़ दिया और हमें पोस्टर न लगाने को लेकर धमकी भी दी गई। हमने यह पोस्टर किसी भी राजनीति दल के नुमाइंदे के तौर पर नहीं लगाए हैं बल्कि अपने धर्म को लेकर भगवान श्री राम के यह पोस्टर हम लगा रहे थे। और बीजेपी आरएसएस के लोगों ने भगवान श्री राम के फोस्टर फाड़ दिए। बीजेपी केवल यह बताना चाहती है कि भगवान श्री राम केवल उनके हैं और किसकी के नही हैं, जो की सरासर गलत है। मैं मानता हूं कि भगवान राम सिर्फ भाजपा के नहीं बल्कि हम सभी 140 करोड़ भारतवासियों के हैं।
भाजपा ने हमेशा से धर्म के नाम पर राजनीतिक की है।
बंटी बाबा शेलके ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वर्तमान सरसंघचालक मोहन भागवत और भाजपा के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समर्थकों पर भी आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री राम के पोस्टर फाड़े हैं। जब हमने इसकी शिकायत पुलिस थाने में जाकर की तो थाने में पुलिस खुद कह रही कि इस मामले में कार्यवाही होना चाहिए। होम मिनिस्टर के दवाब के चलते पोस्टर फाड़ने वाले भाजपा के कार्यकर्ता और आरएसएस के कार्यकताओं पर पर मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बीजेपी डरी हुई है। यही कारण है कि बीजेपी और आरएसएस के लोग ऐसा कर रहे हैं।





