नई दिल्ली। कांग्रेस ने सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ के खिलाफ जागरुकता पैदा करने के लिए से बुधवार को जय जवान अभियान शुरू किया। पार्टी का यह आग्रह भी है कि वर्ष 2019-22 के दौरान थलसेना, नौसेना और वायुसेना में चयनित करीब डेढ़ लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर उनकी भर्ती सुनिश्चित की जाए।
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि जंग तो हथियारों से लड़ी जाती है, लेकिन जीती हौसलों से जाती है। अग्निपथ योजना सेना के मनोबल को गिरा रही है, लाखों जवानों के सपनों पर हमला कर रही है। आप घर-गाड़ी किराए पर ले सकते हैं, लेकिन फौजी को किराए पर नहीं ले सकते। उन्होंने सवाल किया कि अगर सीमा पर खड़े जवान को ये विश्वास नहीं होगा कि उसके बाद उसके परिवार का क्या होगा? फिर वो कैसे लड़ेगा?

उन्होंने कहा अग्निपथ ऐसी योजना है जो सेना की 70 वर्षों में बनी संरचना को छिन्न-भिन्न कर रही है। कांग्रेस के पूर्व-सैनिक विभाग के प्रमुख कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी ने कहा कि जय जवान अभियान जवानों को न्याय दिलाने के लिए शुरू किया गया है।