भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल के मुख्य अतिथि में और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में चल रही है प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक। बैठक में सभी वरिष्ठ नेता समिति के सदस्य गण उपस्थित हैं।
लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन प्रदेश की कुछ सीटों की चर्चा इस चुनाव में सबसे ज्यादा हो रही है। क्योंकि इन सीटों पर पिछले कुछ चुनावों से बीजेपी की लगातार जीत हो रही है, जबकि कांग्रेस को यहां हार का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस इस बार इन सीटों पर खास फोकस कर रही है। बताया जा रहा है कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जल्द ही प्रदेश का दौरा करेंगे, जिसमें इन लोकसभा सीटों पर भी उनकी नजर रहेगी।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस जल्द ही प्रत्याशियों का ऐलान करना चाहती है। जिसके लिए एआईसीसी की तरफ से स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश में एक बड़ी बैठक हो रही है। इस बैठक में सभी 29 सीटों पर चर्चा होगी, जिसमें उन सीटों पर खास फोकस रहेगा जहां कांग्रेस लगातार हार रही है। बताया जा रहा है कि इन सीटों पर इस बार मजबूत दावेदारों की तलाश की जा रही है। ताकि लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीती जा सकें।





