नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पार्टी कार्यकर्ता की तुलना ‘कुत्ते’ से किए जाने पर अब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खरगे के कुत्ते वाले बयान की आलोचना की।
प्रमोद कृष्णम ने मल्लिकार्जुन खरगे का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा- ‘कार्यकर्ता ‘कुत्ता’ नहीं होता, कर्मठ और कर्मवीर होता है माननीय अध्यक्ष जी, बात कड़वी जरूर है, लेकिन सच है।
दरअसल, कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बगावती तेवर अपनाए हुए हैं। वह लगातार कांग्रेस पार्टी पर ही सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बार उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के बयान पर ही सवाल उठाए। इससे पहले उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बहिष्कार पर पार्टी की आलोचना की थी





