नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने के बाद कांग्रेस के पास अब 28 सीटें बच रही हैं। कांग्रेस ने इन 28 सीटों पर दावेदारों का पैनल तैयार कर लिया है। 6 सीटों पर तो सिंगल नाम हैं। लेकिन बाकी की 22 सीटों पर जिताऊ उम्मीदवार की तलाश के लिए कांग्रेस आलाकमान फिर टेबल एक्सरसाइज़ करने जा रहा है। उधर बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस बीजेपी के विजय रथ को रोक नहीं सकेगी।
एमपी में कांग्रेस लोकसभा चुनाव में दमदार प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही है। वो भी तब जब बीजेपी राम नाम की नांव पर सवार तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य की तरफ बढ़ रही है। फिलहाल लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस दो से तीन राउंड की बैठकें कर चुकी है। कांग्रेस इस बार नए चेहरों को मौका देना चाहती है। इसलिए एमपी में कांग्रेस 50-50 फॉर्मूले पर आगे बढ़ रही है। यानी 50 फीसदी टिकट युवाओं को और 50 फीसदी टिकट सीनियर नेताओं को कांग्रेस ने 6 सीटों के अलावा 22 सीटों पर दो से तीन दावेदारों का पैनल भी तैयार कर लिया है।
छिंदवाड़ा से नकुलनाथ और रीवा लोकसभा के लिए अजय मिश्रा बाबा का नाम लगभग तय माना जा रहा है। सीधी से कमलेश्वर पटेल को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी है। शहडोल ST लोकसभा सीट पर फुन्देलाल मार्को का पैनल में सिंगल नाम है। बैतूल से रामू टेकाम और धार से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल का नाम तकरीबन तय है।





