नई दिल्ली। बिहार के किशनगंज पहुंचे तेजस्वी यादव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव मुसलमानों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं।
उन्होंने मुस्लिम युवाओं के सामने बड़ी मांग रख दी। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा कि इंशाअल्लाह हमलोग इसबार चुनाव जरूर जीतेंगे। मजबूत रहिए और मजबूत इरादा रखिए। हमलोग जरूर कामयाब होंगे। हमलोग उन्हें हराकर मानेंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा कि आपलोगों का साथ मिलेगा, दोनों हाथ उठाकर बताइए। साथ मिलेगा तो ये तेजस्वी आपलोगों के लिए मर मिट जाने के लिए तैयार रहेगा। बस आपलोग हमारा समर्थन किजिए।
तेजस्वी यादव ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि चाचा जी साथ नहीं तो क्या हुआ, हमलोग अकेले काफी हैं। उन्होंने कहा नीतीश कुमार ने पलटी मारने में महारथ हासिल कर ली है। वह हर दो साल में पलटी मारते हैं।





