नई दिल्ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने राजस्थान से मध्य प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। चंबल नदी के राजघाट पुल कांग्रेस नेताओं और कार्यकार्तओं ने उनका स्वागत किया और जल से भरा कलश उन्हें सौंपा। इसके बाद से सीधे मुरैना में सभा स्थल पर पहुंचे।
राजघाट पुल पर राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, कमल नाथ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए चंबल पुल पर फूल बिछाए गए।
यात्रा मुरैना जिले में प्रवेश करती उससे पहले ही यात्रा की तैयारियों में बारिश ने खलल डाल दिया है। राहुल गांधी के आने से पहले बारिश होने के कारण लोग सभा स्थल से चले गए। अधिकांश कुर्सियां खाली हो गईं। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता लोगों को वापस आयोजन स्थल पर लाने में जुटे रहे।





