ग्वालियर। राहुल गांधी की न्याय यात्रा ग्वालियर में ब्रेक हो गई है। यात्रा का कार्यक्रम बदला गया है। राहुल गांधी को पहले शिवपुरी के मोहना तक जाना था, लेकिन अब वे इंडिया की पटना में होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए पटना रवाना होंगे। हालांकि इससे पहले वे ग्वालियर में सैनिकों व अग्निवीरों से चर्चा कर रहे हैं।
इसके साथ ही वे मोहना में रोड शो करेंगे।राहुल गांधी रिवाज गार्डन में अग्निवीरों से संवाद कर रहे हैं। मीडिया को एंट्री नहीं है। इसके बाद मोहना तक जाएगी न्याय यात्रा।
राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा ने मल्लगढ़ चौराहे से नगर की सीमा में प्रवेश किया। रोड शो चार शहर के नाके से शुरू हुआ। न्याय यात्रा के हजीरा चौराहे पर पहुंचने पर राहुल गांधी ने लोगों से संवाद किया। मणिपुर से यात्रा शुरु करने व और भारत जोड़े यात्रा के साथ न्याय शब्द क्यो जोड़ा, यह भी लोगों को बताया। नगर में न्याय यात्रा शुरू होते ही भाजपा की लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची आ गई। भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की उम्मीदवारी गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से घोषित कर दी। इसके बाद भी राहुल गांधी सिंधिया के गढ़ में आकर महल पर हमला बोलने से बचे।
राहुल गांधी ने यहां तक सिंधिया नाम तक नहीं लिया। लोगों को एक मास्टर की भांति अनुसूचित वर्ग, पिछड़े वर्ग और आदिवासियों को उनकी कुल आबादी के हिसाब से सरकार, कोर्ट, शासन-प्रशासन में हिस्सेदारी का गणित समझाते नजर आए। उन्होंने रोड-शो के वाहन पर पिछड़े वर्ग के रविंद्र कुशवाह, केशव सिंह यादव व अनुसूचित वर्ग के एमएल मौर्य को बैठाकर जाति गणना कराने की वकालत की। दो बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम भी लिया।





