नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि भाजपा ने प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई की है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने की कार्रवाई सर्जिकल स्ट्राइक जैसी रही। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले हुई ऐसी कार्रवाई दिखाती है कि कांग्रेस को जानबूझकर आर्थिक रूप से पंगु बनाया गया है। उन्होंने डरावना माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि टैक्स टेरर यानी कर आतंक के कारण पार्टी की आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की साजिश की गई है। रमेश ने भाजपा पर हमला भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया।
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मुंबई में है। शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा और नतीजतन आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण पार्टी को अपनी पदयात्रा तय समय से पहले खत्म करनी पड़ी है। गौरतलब है कि केंद्रीय निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार शाम तीन बजे प्रेस वार्ता शुरू की। चुनाव की घोषणा के साथ ही देशभर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
शनिवार को ठाणे में मीडिया से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा, सत्तारूढ़ पार्टी इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से अवैध रूप से धन जुटा रही है। उन्होंने कहा कि 210 करोड़ रुपये का आयकर भरने का निर्देश देते हुए पिछले महीने कांग्रेस पार्टी के मुख्य बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया था।
जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्ट के पास चुनाव लड़ने या अभियान के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। क्राउड फंडिंग के जरिए जुटाई गई राशि का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा कांग्रेस पार्टी संगठन के साथ-साथ पूरे देश के लिए फायदेमंद साबित हुई हैं।
किलोमीटर से अधिक यात्रा की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2022 भाजपा को मिले 6000 करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉन्ड के चंदे और कांग्रेस के बीच सीधा मुकालबा होगा। उन्होंने कहा कि 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा मुंबई में डॉ बीआर अंबेडकर के रमारक- चैतन्च भूमि पर समाप्त हुई।





