नई दिल्ली। शराब नीति कांड में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की देशभर में चर्चा है। कोई इसे सही ठहरा रहा है तो कोई राजनीाति से प्रेरित बता रहा है। इस बीच, समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी प्रतिक्रिया दी है।
अन्ना हजारे ने कहा कि उन्हें केजरीवाल की गिरफ्तारी का दुख है। केजरीवाल ने सरकार के खिलाफ आंदोलन में उनके साथ काम किया था।
बकौल अन्ना हजारे, मुझे दुख है कि जिस आदमी ने मेरे साथ शराब के खिलाफ आवाज बुलंद की, वो आज खुद शराब नीति बना रहा है। सत्ता के कारण ऐसा हुआ है। यह कर्मों का फल है जो केजरीवाल को भोगना पड़ रहा है।।





