नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम की नौंवी लिस्ट जारी कर दी गई है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की नौवीं लिस्ट शुक्रवार देर रात जारी कर दी। पार्टी ने सीपी जोशी को राजस्थान के भीलवाड़ा से टिकट दिया है। वहीं, दामोदर गुर्जर को राजस्थान के राजसमंद से मैदान में उतारा गया है। तो वही कर्नाटक के चिकबल्लापुर से रक्षा रमैया को टिकट मिला है।
कांग्रेस की 9वीं सूची में सिर्फ पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, जिसमें राजस्थान से दो और कर्नाटक से तीन उम्मीदवार शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार बता दें 8वीं लिस्ट में 14 लोकसभा सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार मालूम हो कि कांग्रेस ने इससे पहले अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी, जिसमें चार राज्यों की 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की चार लोकसभा सीट, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन लोकसभा सीटें शामिल हैं।





