भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दमोह जिले के इमलाई ग्राम ग्राउंड में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं । प्रधानमंत्री मोदी की मध्य प्रदेश में यह चौथी सभा है। दूसरे चरण की दमोह संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी राहुल लोधी चुनाव लड़ रहे हैं। उनके विरूद्ध कांग्रेस की ओर से तरवर सिंह लोधी चुनावी मैदान में है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अप्रैल को सागर, बैतूल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे । वे भोपाल में रोड शो भी करेंगे।
अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य और देश को महाशक्ति बनाने का है। उन्होंने कहा कि यह केवल संसद नहीं देश का चुनाव है।
पीएम मोदी ने कर कि दशकों तक कांग्रेस ने भारत के डिफेंस सेक्टर को कमजोर बनाए रखा। ये लोग सेनाओं के लिए हथियार खरीदने में भी अपना स्वार्थ देखते थे। कांग्रेस की सरकार बनी रही होती तो तेजस फाइटर प्लेन आसमान की बुलंदिया नहीं देख पाता। भारत की पहचान अब दूसरे देशों को हथियार निर्यात करने वाले देश की बन गई है। इस साल ही भारत ने 21 हजार करोड़ रुपये दूसरे देशों को बेचे हैं। अब हम ब्रह्मोस मिसाइल को भी एक्सपोर्ट कर रहे हैं।





