नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने PM मोदी पर हमला बोला है रमेश ने कहा प्रधानमंत्री कई मुद्दों पर जहरीली भाषा बोलते हैं। उन्हें एक आसान सवाल का भी जवाब देना चाहिए- 1951 से हर दस साल में जनगणना होती रही है। इससे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की आबादी का वास्तविक डेटा सामने आता है। ये 2021 में हो जाना चाहिए था लेकिन आज तक नहीं हुआ। इस पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं?
रमेश ने आरोप लगाया, यह बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को नष्ट करने की साजिश है।
राजस्थान के बांसवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए, मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों की मेहनत की कमाई और कीमती सामान “घुसपैठियों” और “जिनके पास अधिक बच्चे हैं” को देने की योजना बना रही है।





