नई दिल्ली। राजस्थान कांग्रेस के बड़े नेता सचिन पायलट ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में इस बाद कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी। मध्य प्रदेश के उज्जैन और मंदसौर लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने आये कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने अपने संबोधन में भाजपा पर निशाना साधते हुए ये चाहते हैं कि एक बार फिर वो असली मुद्दों को छोड़कर जज्बात भड़काने वाली बातों पर लड़ा जाये, जबकि कांग्रेस किसान, महिला, युवाओं के भविष्य के मुद्दों पर चुनाव लडती है, इसलिए इस बार आप सोच समझकर वोट दीजिये।
सचिन पायलट ने कहा कि पहले चरण के बाद भाजपा को अहसास हो गया है कि उनकी हालत ख़राब है इसलिए असली मुद्दों को भटकाकर मंगलसूत्र, घुसपैठियों, मंदिर मस्जिद की बात कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि भाजपा 2047 की बात कर रही है यानि खुद के लिए 15 साल की सुरक्षा चाहती है और युवाओं को अग्निवीर बनाकर 4 साल का रोजगार दे रहे हैं ये कैसी सरकार है।
मीडिया से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि पूरे देश में बदलाव का माहौल है लोग ऊब चुके हैं पहले चरण के बाद भाजपा में घबराहट है उनके नेता बैकफुट पर है, इंडी अलायंस के उम्मीदवार बढ़त लिए हुए है, पायलट ने दावा किया कि एमपी में कांग्रेस इस बार भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी।





