नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल जारी किए जा चुके हैं। विपक्षी दल ने इन अनुमानों को खारिज किया है।
इस बीच, रविवार को दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक हुई। बैठक के बाद राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा यह एग्जिट पोल नहीं है। यह मोदी मीडिया पोल है। यह उनका फैंटेसी पोल है।
जब मीडिया ने राहुल से पूछा कि इंडिया गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी, तो राहुल गांधी ने पूछा- ‘क्या आपने सिद्धू मूसेवाला का गाना 295 सुना है?’राहुल गांधी का कहना था कि इंडी गठबंधन को लोकसभा चुनाव में 295 सीट मिलेंगी।





