नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बसपा के खाते में एक भी सीट नहीं आई। जनादेश सामने आने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। मायावती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए मुस्लिम समाज को लेकर नाराजगी जाहिर की है।
मायावती ने कहा इस लोकसभा चुनाव में और पिछले चुनावों में भी मुसलमानों को पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया, लेकिन हमें पर्याप्त समर्थन नहीं मिला और वे हमें ठीक से समझ नहीं पाए। इसलिए अब से हम सोच-समझकर ही उन्हें मौका देंगे, ताकि पार्टी को ऐसा नुकसान न हो।





