नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। बता दें, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से लोकसभा चुनाव जीता है।
लोकसभा चुनाव 2024 में सपा का प्रदर्शन शानदार रहा है। पार्टी ने 37 सीटों पर कब्जा जमाया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कन्नौज से सांसद चुने गए गए हैं। लोकसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सैफई आए तो पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की दम पर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
अखिलेश ने कहा था कि पार्टी का अगला लक्ष्य 2027 में प्रदेश में सरकार बनाने का है। इसके लिए पार्टी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। कार्यकर्ता जोर-शोर से इसमें जुट जाएं। अब अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है।





