नई दिल्ली। ब्रिटेन आम चुनाव में लेबर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। 14 सालों के बाद एक बार फिर लेबर पार्टी ने सत्ता में वापसी कर ली है। 650 सीटों में 648 सीटों पर नतीजे सामने आए। लेबर पार्टी को 412 सीटें मिली। वहीं, कंजरवेटिव को 121 सीटें प्राप्त हुई।
ब्रिटेन के आम चुनाव नतीजों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, उन्होंने ब्रिटिश चुनाव पर टिप्पणी करते हुए मोदी सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्श हैंडल पर लिखा,”आखिरकार “अब की बार 400 पार” हुआ – लेकिन दूसरे देश में!
बता दें कि देश में हुए लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने अब की बार 400 पार का नारा दिया था। भाजपा ने दावा किया था पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें आएंगी। वहीं, 370 से ज्यादा सीटें जीतेगी। हालांकि, चुनावी नतीजों में एनडीए को 293 सीटें हासिल हुई। वहीं, भाजपा 240 सीटों पर सिमट गई।
लेबर पार्टी की जीत के साथ ही किएर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री बन गए हैं। किएर स्टार्मर ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट से अपने पहले संबोधन में कहा है कि बदलाव की शुरुआत हो गई है। स्टार्मर ने जोर देकर कहा ‘किसी देश में बदलाव करना स्विच दबाने जैसा नहीं होता, इसमें कुछ समय लगेगा। उन्होंने माना कि दुनिया ज्यादा अस्थिर है। किएर स्टार्मर ने पहले ब्रिटिश एशियाई प्रधानमंत्री के तौर पर ऋषि सुनक के काम को भी सराहा।





