नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा होते होते बचा। तिरुमाला एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग आग लगने की घटना सामने आई है। हालांकि, ट्रेन का डिब्बे खाली थे।
ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही इसे तुरंत बुझा दिया गया। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। रेलवे ने बताया कि इससे कोई अन्य डिब्बा प्रभावित नहीं हुआ। विशाखापट्टनम के पुलिस आयुक्त शंका ब्रत बागची ने बताया कि सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर विजाग रेलवे स्टेशन पर खड़ी तिरुमाला एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लग गई। सौभाग्य से, उस समय उन बोगियों में कोई यात्री नहीं था। इसलिए किसी की जान नहीं गई और कोई घायल नहीं हुआ।





