नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद राजीव भारद्वाज का एक गाना चर्चा का विषय बन गया है। बीजेपी नेता डॉ. राजीव भारद्वाज ने एक गाना गाया और बताया कि जब भी मन में भाव आते हैं, तो वह गुनगुनाने लगते हैं। गाते हुए उन्होंने कहा कि वह 30-35 साल बाद यह गाना गा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक महिला की तारीफ करते हुए कहा, “क्षमा करें, आप तो मुझसे भी सुंदर गाती हैं।”
गाने के बोल इस प्रकार थे: “गैरों से सुना तुमने, गैरों से कह तुमने, गैरों से सुना तुमने, कुछ हमसे कहा था, कुछ हमसे सुना होगा। दुनिया के उजाले में हम होश गंवा बैठे, दिन का ये सफर हमने रातों में किया होगा।” गाना समाप्त करते हुए उन्होंने सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद कहा।





