नई दिल्ली। देश विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन बुधवार को किया गया। आज जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कांगड़ा-चंबा लोकसभा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने हिस्सा लिया। चंबा के बचत भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में भारत के विभाजन और उस त्रासदी में जान गंवाने वाले लाखों लोगों की स्मृति में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में आज का दिन मनाया गया।इस कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए है।

14 अगस्त 1947 को देश का विभाजन हुआ, जिसमें लाखों लोग बेघर हो गए और कई परिवार बिछड़ गए। विभाजन की यह त्रासदी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। भाजपा ने इस दिन को विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य देश के नागरिकों को विभाजन के दौरान हुए घटनाक्रम और त्रासदी की जानकारी देना है।





