ग्वालियर। जीवाजी क्लब के सचिव पद के चुनाव में उम्मीदवार नितिन वालंबे को सदस्यों से जोरदार समर्थन मिल रहा है। उनकी योजनाएं, जिनमें क्लब की फूड क्वालिटी में सुधार और खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर है, सदस्यों के बीच चर्चा का केंद्र बन चुकी हैं।
वालंबे ने वादा किया है कि वे क्लब में एक आधुनिक संरचना और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हैं। सदस्यों का मानना है कि उनकी जीत से क्लब को नई दिशा मिलेगी और यह आने वाले समय में और भी प्रगतिशील बनेगा।





