नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा ये इमोशन पर सरकार चला रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए अखिलेश बोले, यूपी में 2027 में चुनाव होने हैं, इससे पहले यूपी सरकार बेमानी करने लगी है। उन्होंने कहा, सरकार बताए पीडीए के कितने ईआरओ लगाए गए। उन्होंने कहा, यूपी सरकार ने 2027 के चुनाव से पहले ही बेइमानी शुरू कर दी है। अभी 427 दिन यूपी विधानसभा चुनाव में है और अभी से सरकार गड़बड़ी में जुट गई है। सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। बोले-आयोग से बहुत सी शिकयाते हैं। 2003 की वोटर लिस्ट पूरी तरह से साफ़ है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोला। पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा ये इमोशन पर सरकार चला रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए अखिलेश बोले, यूपी में 2027 में चुनाव होने हैं, इससे पहले यूपी सरकार बेमानी करने लगी है। उन्होंने कहा, सरकार बताए पीडीए के कितने ईआरओ लगाए गए। उन्होंने कहा, यूपी सरकार ने 2027 के चुनाव से पहले ही बेइमानी शुरू कर दी है। अभी 427 दिन यूपी विधानसभा चुनाव में है और अभी से सरकार गड़बड़ी में जुट गई है। सपा प्रमुख ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। बोले-आयोग से बहुत सी शिकयाते हैं। 2003 की वोटर लिस्ट पूरी तरह से साफ़ है।
लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, अयोध्या में जो दी गई है वो पढ़ने में नहीं आ रही है। अयोध्या के एक डीआईओएस ने जिसकी जांच चल रही थी, उससे वोट डलवाने में सरकार की मदद की थी। इस सरकार में हर चीज महंगी है। सरकार का किसी चीज पर नियंत्रण नहीं है। अखिलेश ने आगे कहा, कुछ लोग बच्चों को गोद में उठाकर दिखावा करते हैं। इसी बीच खजांची ने अखिलेश से मोबाइल मांगा। इस पर उन्होंने कहा मोबाइल नहीं देना चाहिए, कई देश बैन लगा रहे हैं। जलजीवन मिशन में पानी नहीं बजट बह रहा है। उन्होंने कहा, अधिकारी मिलकर जमीनों पर कब्ज़ा करा रहे है। सरकार का सूचना तंत्र काफी कमजोर है, इसीलिए तो घुसपैठिये आ रहे हैं फिर तंज किया कही चुनाव तो नहीं है।
प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने सपा को राष्ट्रीय पार्टी बनाने पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, हम लोगों का सपना है की सपा राष्ट्रीय पार्टी बने, इसके लिए 2029 तक इंतजार करना होगा। अखिलेश का यूपी सरकार पर हमला जारी रहा। उन्होंने कहा, अस्पताल खोल दिए इलाज की सुविधा नहीं कैंसर का इलाज नहीं है। ये प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन करके खुश होते हैं की चलो सरकारी अस्पताल बंद करने की दिशा में एक कदम और बढ़ाया। एसआईआर को लेकर अखिलेश बोले, आधार कार्ड को न मानने पर वह कोर्ट जाएंगे। पीडीए का एक वोट न कट जाए और बेमानी न हो इसके लिए संघर्ष किया जाएगा। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आजम द्वारा दिए गए जवाब पर अखिलेश बोले, बिहार में जंगल राज है, इसमें आजम ने कहा तो क्या गलत है।





