अलीगढ़। अलीगढ़ में सपा अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जनता को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान अखिलेश ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीडीए के बारे में नहीं जानते हैं। इन्होंने जो फुल फॉर्म बताया है उसमें एच कहां से आ गया है। पीडीए के नारे से अब इनके पेट में दर्द हो रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि जब से पीडीए का नारा चला है तब से भाजपा के लोग घबराए हुए हैं। इनके पास किसी सवाल का जवाब नहीं है। सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि इलाहाबाद में हजारों की संख्या में छात्र धरने पर बैठे हुए हैं। आखिरकार सरकार किस तरह का परीक्षा में बदलवा चाहती है।





