भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जालसा रिट्रीट में आयोजित भव्य फैशन शो “श्रृंगार के सीज़न 2” में भोपाल की बेटी प्रिया तिवारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनकी मोहक अदाओं और आत्मविश्वास ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके आकर्षक व्यक्तित्व और गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया।
इस कार्यक्रम में टीवी अभिनेत्री विंध्या तिवारी भी सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में उपस्थित रहीं, जिनकी मौजूदगी ने इस इवेंट को और खास बना दिया। शो का आयोजन जया और ज्योति इस्रानी द्वारा किया गया था, जिसे डॉ. प्रवेना अग्रवाल का समर्थन प्राप्त था। इस शो को “अपना भोपाल” और “एरिना ग्रुप” ने पावर्ड किया, जिससे आयोजन को और अधिक भव्यता मिली।
भोपाल की बेटी प्रिया तिवारी न केवल शहर का गर्व और शान हैं, बल्कि उनकी लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इस शो में कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी भाग लिया और प्रिया तिवारी की अदाओं व उनके प्रभावशाली व्यक्तित्व की सराहना की।





