रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने कहा, यह स्थानीय मुद्दों पर लड़ने वाला चुनाव है। भाजपा की रणनीति सिर्फ ध्रुवीकरण की रणनीति है। छत्तीसगढ़ में यह एक मुद्दाहीन पार्टी है। भाजपा के चुनावी भाषणों में सिर्फ ध्रुवीकरण का मुद्दा है।
कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री गलती से भी सच नहीं कह सकते। यह बोलने का साहस मैं ही कर सकता हूं। मैंने संसद में भी यह बात कही है। ऐसे कई उदाहरण है। बस्तर के स्टील प्लांट नगरनार का सच यही है।केंद्र इसे निजी हाथों में सौंपना चाहते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों का निजीकरण हो रहा है। छत्तीसगढ़ में यह पहला मिसाल नहीं है। कोरबा में बालको प्लांट का निजीकरण हो चुका है। केंद्र सरकार की नीति निजीकरण की नीति है।
संघीय ढांचे का पालन नहीं हो रहा। भेदभाव की राजनीति केंद्र सरकार कर रही है। जहां भाजपा की सरकार नहीं वहां भेदभाव का जवाब जनता चुनाव के समय देगी। भरोसे की सरकार के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है।





