नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के खिलाफ आक्रामक अभियान चला रही कांग्रेस ने मतदान की तारीख के निकट आने के साथ ही फोकस अब अपने खिसके वोट बैंक को वापस हासिल करने पर केंद्रित करना शुरू कर दिया है।
दलित और अल्पसंख्यकों के अपने परंपरागत सामाजिक आधार को फिर से साधने की इस रणनीति के तहत पार्टी ने आम आदमी पार्टी और भाजपा की विचाराधारा एक ही होने को लेकर अपने सियासी अभियान को तेज कर दिया है। पार्टी के दिल्ली प्रदेश के नेता ही नहीं, प्रचार में उतरे कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता भी आप और भाजपा के बीच विचारधारा के स्तर पर गहरे जुड़ाव को लेकर तीखे हमले बोल रहे हैं।
राष्ट्रीय मुद्दों पर केजरीवाल की चुप्पी को लेकर प्रहार
दलित-अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न और हिंसा की घटनाओं से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों पर आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर प्रहार करते हुए सवाल उठा रहे हैं। वहीं हिन्दुत्व की सियासत में भाजपा से होड़ की आप और केजरीवाल की दौड़ पर भी कांग्रेस निशाना साध रही है।
आप और भाजपा के वैचारिक जुड़ाव को लेकर कांग्रेस नेताओं के प्रहारों को गुरुवार को पार्टी के शीर्षस्थ नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के विकास मॉडल पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक ही सियासी सांचे में रखते हुए गति दे दी।
राहुल गांधी का ‘आप’ सरकार पर तीखा हमला
राहुल गांधी ने बुखार के कारण अपनी चुनावी रैलियां स्थगित होने के बाद फेसबुक पोस्ट में दिल्ली की बदहाली से जुड़े वीडियो पोस्ट करते हुए विशेष रूप से आप सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा-





