नई दिल्ली। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर में पार्टी कार्यालय पहुंचे है। जहा वह पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। वे यहां पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सीख दी है कि वे हार-जीत की चिंता किए बिना चुनाव में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के सहयोग से भाजपा की सरकार फिर छत्तीसगढ़ में बनेगी। सभी नेता पूरे जोश और उमंग के साथ मैदान में उतर जाएं। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर नड्डा ने प्रथम चरण के चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी करने की तैयारियों की समीक्षा की।
जानकारों के अनुसार, नड्डा ने कहा कि बूथ स्तर पर जहां भाजपा समर्थित अधिक मतदाता हैं, वहां शत-प्रतिशत वोट कराएं। भाजपा के जो भी नेता नाराज हैं, उनके साथ समन्वय स्थापित करने के लिए बड़े नेताओं को जुट जाने के लिए कहा गया है।
बताया जा रहा है कि खासकर पार्टी से बगावत करने वालों को लेकर नड्डा ने गंभीरता से जुटने को कहा है। सभी नेताओं को लेकर चलने की बात कही है। नड्डा ने रायपुर ग्रामीण जिला के विधानसभा समन्वय समिति, संचालन समिति और प्रवासी प्रभारियों की बैठक ली। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रायपुर सांसद सुनील सोनी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।





