यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी रहे मौजूद
मध्यप्रदेश के झाबुआ में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने रैली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन जमा किया। जैसे-जैसे मध्यप्रदेश में नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की भीड़ नामांकन पत्र जमा करने के लिए कलेक्ट्रेट में बढ़ रही है। इसी क्रम में कांग्रेस प्रत्याशी ने आज दोपहर अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भारतीय युवक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया एवं उनके अनेक समर्थक मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ विक्रांत भूरिया ने कहा “हम झाबुआ जिले की तीनों सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे. जनता कांग्रेस के साथ है और इस बार भारी बहुमत के साथ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।





