महाराष्ट्र के मुंबई के मॉडल और एक्टर अग्रेश तंवर ने बताया कि उनका मॉडलिंग और एक्टिंग का सफर संघर्षों और जुनून से भरा रहा है। 2020 में शुरू हुआ उनका करियर लॉकडाउन और स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कुछ समय के लिए रुक गया था, लेकिन फिर दोबारा पूरी ऊर्जा के साथ अपनी शुरुआत की है। उनका कहना है कि वे जल्द ही मुंबई में बड़े प्लेटफॉर्म्स पर ऑडिशन देकर अपने सपनों को साकार करना चाहते हैं।
अग्रेश तंवर ने बताया कि उन्होंने 2020 में ग्वालियर से अपने पहले ऑडिशन के साथ मॉडलिंग की शुरुआत की थी। “पहला ऑडिशन छोटा सा था, लेकिन उससे काफी सीख मिली। उसी के कुछ समय बाद लॉकडाउन लग गया, जिससे काम रुक गया,” उन्होंने कहा। इसके बाद उन्होंने कुछ महीनों के लिए मॉडलिंग बंद कर दी, लेकिन फिर उन्होंने दोबारा शुरुआत की। जून 2025 में उन्होंने “इंडिया टॉप सीज़न वन” के लिए ऑडिशन दिया, जहाँ उन्हें फाइनल राउंड के लिए चुना गया था। हालांकि, तबीयत खराब होने के कारण वे जोधपुर में होने वाले फाइनल में शामिल नहीं हो पाए।
अग्रेश ने बताया कि उन्हें एक्टिंग और मॉडलिंग दोनों का शौक बचपन से था, लेकिन पिछले दो-तीन सालों में उन्होंने इसे प्रोफेशन के रूप में अपनाने का निर्णय लिया। वे कहते हैं, “मैं किसी को कॉपी नहीं करता, अपनी खुद की लाइन बनाना चाहता हूँ।” उन्होंने बताया कि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और नए ट्रेंड्स व डांस फॉर्म्स पर काम करते हैं। उनके अनुसार, आज की नई पीढ़ी खुद को हर क्षेत्र में साबित करना चाहती है — चाहे डांस हो, मॉडलिंग हो या सोशल मीडिया का कंटेंट क्रिएशन।
अग्रेश ने नेल पॉलिश, पुणे हाइवे मूवी के साथ क्राइम फाइल, फ्रीकी नाइट, फ्रेंड्स वेब सीरीज में भी काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने छोटे पर्दे पर भी कमाल का अभिनय प्रस्तुत किया है। जिसमें कंटीन्यूटी मोलकी, तेनाली रामा, अपना भी टाइम आएगा, परिणीती, रज्जो के साथ सिर्फ तुम और फ़ना में कैमियो भी किया है। अग्रेश ने रियलिटी शोज एम टीवी डेटिंग इन द डार्क और एलोवेटर पिच में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसी के साथ कमर्शियल एड शुरुआत हमसे में भी उन्होंने काम किया है।
अग्रेश तंवर की कहानी आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि अगर जुनून सच्चा हो, तो किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है।





