2021 में महज 12 लोगों से शुरू हुआ यूथ कांग्रेस का लीगल सेल, आज देश भर से 2500 लोग जोड़े
साल 2021 में इंडियन यूथ कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट श्रीनिवास बीबी और इंचार्ज कृष्णा अल्लाह वरुण है यूथ कांग्रेस के लीगल सेल की स्थापना की थी और मुझे लीगल सेल का नेशनल हेड बनाया था हमने महेश 12 लोगों के साथ इस संगठन की शुरुआत की थी और आज हमारा संगठन 28 प्रदेशों में तकरीबन 2500 अधिवक्ताओं को जोड़ चुका है।
यह कहना है भारतीय युवा कांग्रेस के लीगल सेल के नेशनल हेड रूपेश भदौरिया का।
रूपेश ने बताया कि शुरुआती दौर में हमें संगठन में चुनौतियों का सामना करना पड़ा पर फिर कारवां बढ़ता गया और लोग जुड़ते गए आज पूरे देश में 2500 से अधिक अधिवक्ता हमारे संगठन से जुड़कर कार्य कर रहे हैं और हमारे संगठन का मूल उद्देश्य आम जनता को न्याय दिलाना है खासतौर से पिछड़े और शोषित लोगों को जो न्याय मिल पाने में कठिनाई होती है उसे कठिनाई को दूर करना है।
उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों ने आजादी की कड़ी लड़ाई लड़ी और आजादी हासिल करी, आजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं की महत्ती भूमिका रही थी और हम सभी लोग मिलकर उन्हीं के पथ पर चलकर देश के मान को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने यहां पर डॉ मनमोहन सिंह की सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि वह सरकार का स्वर्णिम काल था जब देश में राइट टू इनफार्मेशन और राइट टू एजुकेशन का अधिकार सरकार ने दिया आज आम आदमी को अधिकार है कि वह राइट टू इनफार्मेशन के तहत किसी भी विभाग की जानकारी मांग सकता है। हम भी लगातार सरकार से आरटीआई के माध्यम से सवाल करते रहते हैं।
उन्होंने अपने संगठन का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य बिल्कुल साफ है कि साफ सुथरी छवि वाले अधिकताओं को जोड़ना आम जन को न्याय दिलाना, दलित, शोषित पीड़ितों की आवाज बनना और देश के लिए सवाल करना।
आपको बता दें कि रूपेश भदोरिया बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले से आते हैं और कॉलेज के दिनों से ही NSUI से जुड़ गए वह अपने कॉलेज के वाइस प्रेसिडेंट रहे और उसके बाद यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष भी रहे वह डेढ़ दशक से कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। तथा 2021 में रूपेश भदोरिया को भारतीय युवक कांग्रेस के लीगल सेल का नेशनल हेड बनाया गया।





