नई दिल्ली। पीएम मोदी ने लोगों से खास अपील करते हुए पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ‘Vocal For Local’ को बढ़ावा देने की कोशिश की है। पीएम मोदी ने कहा कि इस साल की दिवाली देश के भारतीयों के लिए खास बनाया जाए।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, “दरअसल, आइए इस दिवाली को 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत के बारे में बनाएं। यह उद्यमियों की रचनात्मकता और अथक भावना के कारण है कि हम #VocalForLocal हो सकते हैं और भारत की प्रगति को आगे बढ़ा सकते हैं। यह त्योहार आत्मनिर्भर भारत का एक बंधन में बांधें
इसके साथ ही, पीएम मोदी ने @kiranshaw नाम की यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो को रिपोस्ट किया है। इस वीडियो में लोगों से लोकल चीजों पर फोकस करने और उन्हें अपना ऑप्शन बनाने की अपील की गई है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा #VocalForLocal मिशन और इसके साथ आने वाली रचनात्मकता को पसंद करें देवी लक्ष्मी इस दिवाली भारतीय उद्यमियों और व्यवसायों पर अपनी कृपा बरसाएं
इससे पहले भी पीएम मोदी ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने Vocal For Local’ को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि लोग इस दिवाली स्थानीय उत्पाद खरीदें और अपनी सेल्फी उस सामान या फिर उसे बनाने वाले के साथ नमो ऐप पर पोस्ट करें। सकारात्मक भावना के साथ इस काम में अपने दोस्तों और परिवार को भी शामिल करें और यह मैसेज दूसरों तक पहुंचाएं।





