नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली प्रिया तिवारी ने मिस एशिया एंड ओसेनिया 2025 का खिताब अपने नाम किया है। उनकी यह उपलब्धि युवा महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है, जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती हैं। प्रिया तिवारी पेशे से एक इंजीनियर और एम.टेक ग्रेजुएट हैं। उनकी शिक्षा, सामाजिक कार्यों के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें युवाओं के बीच एक अनूठी पहचान दी है।
मिस एशिया एंड ओसेनिया का खिताब जीतने के बाद, प्रिया तिवारी महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन गई हैं। उनकी सफलता दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत के साथ महिलाएं किसी भी ऊंचाई को छू सकती हैं। यह उनकी जीत का संदेश है कि हर महिला अपने सपनों को साकार कर सकती है।
प्रिया को उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिजनों और मित्रों ने बधाई दी है। प्रिया इससे पहले भी मॉडलिंग के क्षेत्र में कई खिताब अपने नाम कर चुकीं हैं।





